जानिये नर्मदा नदी का रहस्य | Narmada River - Bharat Mata

“भारत की पवित्रतम सरिता - माँ नर्मदा”

सरिता केवल बहती हुई जल धारा का नाम नहीं है यह तो विधाता की कुछ भव्यतम कृतियों में से एक है|

भारतीय संस्कृति में नदियों का महत्व | Famous River in India - Narmada Nadi

नदियां वे स्थान है जो हमारी आत्मा को नवीनीकृत करती है और हमे हमारे अतीत से जोड़ती है और हमे सीधे प्रकृति के प्रवाह और लय से परिचित कराती है|

भारतीय संस्कृति ने धरती को माँ की संज्ञा दी है, यह नदियां धरती माँ का वात्सल्य है | सनातन धर्म में नदी का स्पर्श उन स्पंदनो को महसूस करने जैसा है जो धरती को एक साथ बांधते है|

नर्मदा नदी का उद्गम स्थल (Narmada River Origin):-

नर्मदा नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में विध्यांचल और सतपुड़ा पर्वत श्रेणियों के पूर्वी संधिस्थल पर स्थित अमरकंटक में नर्मदा कुंड से हुआ है |

नर्मदा नदी का इतिहास व धार्मिक महत्व:-

नर्मदा नदी के उद्गम से सम्बंधित कई धार्मिक मान्यताएं और लोक कथायें प्रचलित है| एक कथा के अनुसार नर्मदा जिसे रेवा के नाम से भी जाना जाता है , राजा मैकल  की पुत्री है | राजा मैकल  ने नर्मदा के विवाह के लिए घोषणा की कि जो राजकुमार गुलबकावली के फूल उनकी बेटी के लिए लाएगा , उसके साथ नर्मदा का विवाह होगा| राजकुमार सोनभद्र ही आखिर यह फूल ले आये और शर्त के अनुसार उनका विवाह नर्मदा से निश्चित किया गया| दोनों के विवाह में कुछ दिनों का समय था | Narmada सोनभद्र से कभी मिली नहीं थी| उन्होंने अपनी दासी जुहिला के हाथो सोनभद्र के लिए एक सन्देश भेजा |

जुहिला ने राजकुमारी नर्मदा से उनके वस्त्र और आभूषण मांगे और उसे पहनकर वह सोनभद्र से मिलने चली गई| काफी समय बीता, जुहिला वापस नहीं आई, तो नर्मदा का सब्र का बांध टूट गया | वह स्वयं सोनभद्र से मिलने चल पड़ी| वहाँ जाकर देखा तो जुहिला और सोनभद्र को एक साथ पाया| इससे नाराज़ होकर वह उल्टी दिशा में चल पड़ी| उसके बाद से नर्मदा बंगाल की खाड़ी के बजाय अरब सागर में जाकर मिल गयी|

नर्मदा नदी की विशेषताएं | Religious significance of Narmada:-

रामायण ,महाभारत और अन्य धार्मिक ग्रंथो में इस नदी के विषय में अनेक उल्लेख है | पौराणिक अनुश्रुति के अनुसार नर्मदा की एक नहर किसी सोमवंशी राजा ने निकाली थी जिससे उसका नाम सोमोद्भवा भी पड़ गया था| गुप्तकालीन अमरकोश और महाकवि कालिदास ने भी नर्मदा को सोमोद्भवा कहा है | रघुवंश में नर्मदा का उल्लेख है | "मेघदूत " में रेवा या नर्मदा का सुन्दर वर्णन प्राप्त होता है |

विश्व में नर्मदा ही एक ऐसी नदी है जिसकी परिक्रमा की जाती है और पुराणों के अनुसार गंगा में स्नान से जो फल मिलता है , नर्मदा के दर्शन मात्र से ही उस फल की प्राप्ति होती है |

नर्मदा नदी के शिवलिंग का रहस्य:-

नर्मदा नदी पूरे भारत की सबसे लंबी नदियों व प्रमुख नदियों में से एक है जो पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है | मत्सय( Matsy Puran katha ) एवं पद्म पुराण में भी नर्मदा की महत्ता एवं उसके तीर्थो का वर्णन मिलता है| स्कन्द पुराण के अनुसार राजा हिरण्यतेजा ने चौदह हज़ार वर्षो की घोर तपस्या से भगवान शिव को प्रसन्न किया और नर्मदा जी के पृथ्वी पर आने का वर माँगा | शिवजी के आदेश से नर्मदा जी कन्या के रूप में मैकल पर्वत अमरकंटक पर अवतरित हुई । एक बार भगवान शिव तपस्या में लीन थे , तब उनके पसीने से नर्मदा का जन्म हुआ | उस समय शिव मैकल पर्वत पर थे | उन्होंने उस कन्या का नाम नर्मदा रखा जिसका अर्थ होता है "सुख प्रदान करने वाली "|

इस दिव्य कन्या नर्मदा ने उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर काशी के पंचकोशी क्षेत्र में १०००० दिव्य वर्षो तक कठिन तपस्या की| Narmada की तपस्या से प्रसन्न होकर शिव जी ने उनको दर्शन दिए और वरदान दिया कि तुम्हारे तट पर जितने भी पत्थर है , वे शिवलिंग रूप हो जाएंगे | शिव जी ने नर्मदा नदी से कहा कि गंगा नदी में स्नान से पाप नष्ट हो जाते है पर, तुम्हारे दर्शन मात्र से ही सारे पापो का निवारण हो जाएगा | तभी से नर्मदा को "हर कंकर शंकर कहा जाने लगा "|

भारत की धर्म भूमि ,"कंकर कंकर शंकर" की अवधारणा पर ही आधारित है | हमारी सनातन संस्कृति में हर जीवित प्राणी से लेकर जड़ पाषाणों में भी ईश्वर की उपस्थिति का पावन सन्देश है |

भारत समन्वय परिवार का प्रयास है की हम भारत की पवित्र सरिताओं (famous river in india) में निहित उनके जीवन दायिनी सन्देश को आत्मसात करे और उनकी भव्यता को निरंतर संरक्षण प्रदान करे |   

इस देश की अन्य नदियों व धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विषय मे जानकारी प्राप्त करने के लिए सबस्क्राइब करें भारत माता चैनल

FAQ 

1. नर्मदा नदी कितने जिलों से होकर गुजरती है?

* सबसे रहस्यमयी नदी जो उल्टी बहती है, नर्मदा नदी (Narmada River Tributaries) मध्य प्रदेश के 15 जिलों से होकर गुजरती है। यह नदी अमरकंटक, जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, नेमावर, हंडिया, पुनासा, महेश्वर, ओंकारेश्वर, मंडलेश्वर, बड़वानी, मंडला, और बड़वाह जैसे प्रमुख स्थानों के तट पर स्थित है।

2. नर्मदा नदी किन-किन राज्यों से प्रवाहित होती हैं?

* नर्मदा नदी (famous river in India) मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में बहती है। इसे अपने (interesting facts about narmada river) जीवनदायी महत्व के लिए "मध्य प्रदेश और गुजरात की जीवनरेखा" भी कहा जाता है।

3. नर्मदा नदी कहाँ से निकलती है और कहाँ तक जाती है?

* नर्मदा नदी (Source of Narmada river) भारत में मध्य प्रदेश राज्य से निकलती है और गुजरात राज्य में जाकर अरब सागर में मिल जाती है। यह भारत की एक प्रमुख नदी है और उत्तरी भारतीय महासागर की एकमात्र नदी है जो दक्षिणी दिशा में बहती है।